वाराणसी: एआईसी बीएचयू में दो दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम शुरू

वाराणसी, 10 अप्रैल 2026। अटल इंक्यूबेशन सेंटर – काशी हिंदू विश्वविद्यालय (एआईसी बीएचयू) और वाधवानी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम 10 और 11 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, स्टार्टअप की शुरुआत कर रहे युवाओं और नवाचार में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों को व्यावहारिक उद्यमिता कौशल प्रदान करना है। कार्यशाला में प्रतिभागियों को आइडिया डेवलपमेंट, बिजनेस मॉडल कैनवास, मार्केट वैलिडेशन, फाइनेंशियल प्लानिंग और निवेशकों के सामने पिचिंग जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस दौरान प्रो. पी.वी. राजीव, डॉ. प्रवीण सिंह राणा, पी.जे. श्यजू और ज्योति राना विशेषज्ञ के रूप में सत्र ले रहे हैं। वहीं कार्यक्रम के सफल संचालन में समन्वयक आशीष श्रीवास्तव, अभिषेक झा और अभिषेक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका है।कार्यक्रम में वाधवानी फाउंडेशन के वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त उद्यमिता पाठ्यक्रम को शामिल किया गया है, जिसमें प्रैक्टिकल लर्निंग, केस स्टडी और मेंटरशिप आधारित प्रशिक्षण पर जोर दिया जा रहा है। प्रतिभागी टीम के रूप में काम करते हुए अपने स्टार्टअप आइडिया को विकसित कर रहे हैं और विशेषज्ञों से सीधा मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं।यह आयोजन क्षेत्र में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post