वाराणसी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हुए हमले के 24 साल पुराने मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। अब इस बहुचर्चित मामले में अदालत 13 अप्रैल को अपना फैसला सुना सकती है।इस मामले में सुनवाई के दौरान पूर्व सांसद धनंजय सिंह स्वयं कोर्ट में मौजूद रहे। बचाव पक्ष ने अपनी अंतिम दलीलें पेश कीं, वहीं वादी और अभियोजन पक्ष ने भी अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखा।
गौरतलब है कि यह मामला वर्ष 2002 का है, जब धनंजय सिंह, उनके गनर और ड्राइवर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इस हमले में समाजवादी पार्टी के बागी विधायक अभय सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा एमएलसी विनीत सिंह समेत करीब सात लोगों को इस मामले में नामजद किया गया था।अब सभी पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत के फैसले का इंतजार है, जो 13 अप्रैल को आने की संभावना है।
.jpeg)
