घमहापुर में युवक की हत्या, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे अजय राय

बड़ागाँव ब्लॉक के घमहापुर ग्राम सभा में एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनीष सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद पूरे गांव में शोक और तनाव का माहौल है।घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

अजय राय के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर कड़ा विरोध जताते हुए प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन से बातचीत कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।




Post a Comment

Previous Post Next Post