वाराणसी: व्यापारी हत्याकांड की सच्चाई जानने के लिए पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां एक व्यापारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।जानकारी के अनुसार, मृतक व्यापारी का शव अत्यंत वीभत्स हालत में मिला था। हमलावरों ने सिर और चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया था और आंखें तक निकाल ली थीं। इस निर्मम हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना के बाद सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलने और मामले की हकीकत जानने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें मौके तक पहुंचने से पहलेप्रशासन द्वारा रोक दिया गया।इधर, मृतक की पत्नी और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों और नेताओं ने परिवार को ढांढस बंधाया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


