संभल में 40 साल पुराने कब्जे ढहे, शस्त्र लाइसेंस पर HC की फटकार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन ने एक बार फिर अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। इस दौरान श्मशान, कब्रिस्तान, तालाब और चकरोड की सरकारी भूमि पर पिछले करीब 40 वर्षों से किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई के जरिए स्कंद पुराण में वर्णित वाग्भारती तीर्थ स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।


उधर, बाहुबलियों के शस्त्र लाइसेंस से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। राज्य सरकार द्वारा कोर्ट में दाखिल रिपोर्ट में 83 में से केवल 42 शस्त्र लाइसेंस धारकों की जानकारी ही प्रस्तुत की गई। अधूरी जानकारी पर नाराजगी जताते हुए हाईकोर्ट ने शेष 41 मामलों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सरकार को तीन दिन का अंतिम अवसर दिया है।हाईकोर्ट ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि तय समयसीमा में पूरी जानकारी न देने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।







Post a Comment

Previous Post Next Post