कोतवाली थाना क्षेत्र में गंगा नदी में नाव पर रोज़ा इफ्तार पार्टी आयोजित करने और कथित तौर पर गंगा में कचरा फेंकने के मामले में आरोपित युवकों को उच्च न्यायालय से राहत मिली है। मामले में नामजद 14 आरोपियों में से 7 युवक जिला जेल से रिहा हो चुके हैं।बताया जा रहा है कि करीब ढाई महीने पहले कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि मोहम्मद आज़ाद समेत 14 युवकों ने गंगा नदी में नाव पर रोज़ा इफ्तार पार्टी आयोजित की थी। आरोप था कि पार्टी के बाद बचा हुआ अपशिष्ट गंगा नदी में फेंका गया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।
बताया जा रहा है कि उच्च न्यायालय ने सभी आरोपियों को सशर्त जमानत देने का आदेश दिया था। इसके अनुपालन में 9वें एडीजे कोर्ट ने प्रत्येक आरोपी को 50-50 हजार रुपये के बंधपत्र पर रिहा करने का आदेश जारी किया।कोर्ट के आदेश के बाद अब तक 7 आरोपी जिला जेल से रिहा हो चुके हैं, जबकि अन्य आरोपियों की रिहाई की प्रक्रिया जारी है।


