हमीरपुर यमुना नदी में एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश और तेज बहाव के बीच नाव अचानक असंतुलित होकर नदी में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।अब तक रेस्क्यू टीम ने 5 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि एक बच्चा अभी भी लापता बताया जा रहा है। बच्चे की तलाश के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है। खराब मौसम और तेज धारा के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।
हादसे के बाद घाट पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लापता बच्चे की मां प्रशासन से गुहार लगाते हुए बिलख पड़ी। उसने रोते हुए कहा, “साहब, मेरा बच्चा ले आइए।” यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए।प्रशासन के अनुसार नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। शुरुआती जांच में बारिश और तेज बहाव को हादसे की वजह माना जा रहा है। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

