बरेली जिम कांड: डॉक्टर से दुष्कर्म के आरोपी अकरम-आलम पर हिडेन कैमरे लगाने का आरोप, जिम में नहीं थी महिला ट्रेनर

बरेली में एक निजी जिम से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। डॉक्टर से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार अकरम और आलम पर अब जिम में हिडेन कैमरे लगाने के आरोप भी लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, जिस जिम में यह घटना हुई वहां कोई महिला ट्रेनर मौजूद नहीं थी, जबकि रोजाना करीब 80 हिंदू महिलाएं वर्कआउट के लिए आती थीं।पुलिस जांच में सामने आया है कि जिम के अलग-अलग हिस्सों में कथित तौर पर हिडेन कैमरे लगाए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड किए जाते थे। मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और जिम आने वाली महिलाओं में आक्रोश है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी अकरम और आलम पहले से ही एक महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के मामले में जांच के दायरे में हैं। अब हिडेन कैमरे मिलने के बाद पुलिस इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और रिकॉर्डिंग डेटा की भी जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यदि अवैध रिकॉर्डिंग या वीडियो प्रसारित करने के सबूत मिलते हैं, तो आरोपियों पर आईटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और महिला ग्राहकों की निजता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने जिम संचालन के नियमों को सख्ती से लागू करने और महिला ट्रेनर की अनिवार्य नियुक्ति की मांग की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post