वाराणसी के अवलेशपुर इलाके में गुरुवार को नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में बुलडोजर चलाया गया और कई मकानों को गिराया गया। मौके पर मंडुवाडीह थाना समेत कई थानों की पुलिस फोर्स, परिवर्तन दल और प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि वे जमीन से संबंधित अपने कागजात प्रशासन को दिखाने के लिए तैयार हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। लोगों का कहना है कि बिना दस्तावेजों की जांच किए ही मकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।कार्रवाई के दौरान इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, प्रभावित परिवारों में नाराजगी और भय का माहौल देखा जा रहा है।फिलहाल प्रशासन की ओर से इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

