ज्योति सिंह ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह पवन सिंह को दूसरी शादी नहीं करने देंगी। ज्योति सिंह का आरोप है कि पवन सिंह कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुके हैं और उनके पास अभिनेता से जुड़े कई ऐसे राज हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर वह सार्वजनिक कर सकती हैं।ज्योति सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने लंबे समय तक चुप रहकर सब कुछ सहा, लेकिन अब वह सच सामने लाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि पवन सिंह की निजी जिंदगी से जुड़े कई तथ्य उनके पास मौजूद हैं।
हालांकि, Pawan Singh की ओर से इस बयान पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।गौरतलब है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते को लेकर पहले भी कई बार विवाद सुर्खियों में रह चुके हैं। दोनों के बीच कानूनी और निजी विवाद लंबे समय से चर्चा का विषय बने हुए हैं।

