मेरठ में दिल दहला देने वाली वारदात: 12वीं की छात्रा की पिता ने गला घोंटकर हत्या, सौतेली मां भी आरोपी

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 12वीं कक्षा की छात्रा की कथित तौर पर उसके ही पिता ने गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पिता को बेटी का लड़कों से बातचीत करना पसंद नहीं था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।घटना शहर के गोकुलधाम कॉलोनी इलाके की बताई जा रही है। मृतका ने वारदात से पहले अपने मामा को फोन कर जान का खतरा बताया था। उसने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी भेजी थी, जिसमें सौतेली मां द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया था और खुद को वहां से ले जाने की गुहार लगाई थी।

आरोप है कि देर रात पिता और सौतेली मां ने मिलकर छात्रा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद मामा ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर ऑडियो साक्ष्य सौंपे।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता और सौतेली मां को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।






Post a Comment

Previous Post Next Post