उत्तर प्रदेश में नौतपा के दौरान मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के 16 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 35 जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और नमी भरी हवाओं के असर से कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में लू का प्रभाव जारी रह सकता है।
विभाग के मुताबिक बारिश और बादलों की वजह से अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे दिन के तापमान में कमी आएगी, हालांकि उमस लोगों को परेशान कर सकती है।प्रशासन ने लोगों से दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।
Tags
Trending


