बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026” के तहत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ किया गया। पश्चिमी स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने पौधरोपण कर की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को समय की बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और प्रकृति संरक्षण में योगदान देने की अपील की।उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन देने का आधार भी हैं।
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रकृति और मातृत्व को जोड़ने वाला एक प्रेरणादायक प्रयास है।इस दौरान बरेका के इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर, विद्युत, अनुराग कुमार गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर,डीजल, प्रवीण कुमार, मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर,उत्पादन एवं विपणन, राम जन्म चौबे, मुख्य संरक्षा अधिकारी जितेंद्र अग्रवाल, उप मुख्य इंजीनियर साकेत, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, स्पेयर्स सुभाष चंद्र यादव, उप मुख्य संरक्षा अधिकारी अक्षय कांत धूसिया, जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार, कर्मचारी परिषद के सदस्य गण नवीन सिन्हा, सुशील कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव एवं श्रीकांत यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भी “एक पेड़ माँ के कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 के तहत बरेका में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक और जनजागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।


