NEET-UG परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने कहा कि बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों के बावजूद संबंधित एजेंसियों द्वारा कोई ठोस सबक नहीं लिया जाना बेहद चिंताजनक है।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और केंद्र सरकार तथा शिक्षा मंत्रालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। साथ ही NTA से यह भी स्पष्ट करने को कहा गया कि पूर्व में अदालत के निर्देश पर गठित मॉनिटरिंग कमेटी की वर्तमान स्थिति क्या है।
यह याचिका फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन की ओर से दाखिल की गई है, जिसमें परीक्षा प्रक्रिया में कथित गंभीर खामियों का हवाला देते हुए NEET-UG दोबारा आयोजित कराने और NTA के पुनर्गठन की मांग की गई है।अदालत ने संकेत दिया कि अगली सुनवाई में मामले पर विस्तार से विचार किया जाएगा।


