शहर में महिलाओं ने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर पारंपरिक व्रत रखा। इस अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बरगद के पेड़ की 108 बार परिक्रमा की।सुबह से ही मंदिरों और पूजा स्थलों पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने सज-धज कर पूजा में हिस्सा लिया और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
व्रत रख रही महिलाओं ने बताया कि उन्होंने अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ यह व्रत किया है। पूजा के दौरान बरगद के पेड़ पर धागा बांधकर परिक्रमा की गई तथा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और आस्था का माहौल बना रहा।
Tags
Trending

