नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। पेपर लीक विवाद के बाद अब NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को परीक्षा शहर (Exam City) और वर्तमान पता (Current Address) बदलने का अंतिम अवसर भी दिया गया है।NTA द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार 15 मई से 21 मई 2026 रात 11:50 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
NEET UG 2026 री-एग्जाम पेन-पेपर मोड (ऑफलाइन) में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा OMR शीट पर होगी और यह देशभर में 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।उम्मीदवार करेक्शन विंडो के जरिए:
• वर्तमान पता अपडेट कर सकते हैं
• परीक्षा शहर की पहली और दूसरी पसंद बदल सकते हैं
NTA ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क होगी। हालांकि नाम, फोटो या अन्य व्यक्तिगत जानकारी में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
री-एग्जाम के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड 14 जून 2026 तक जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे लगातार NTA की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी नए अपडेट की जानकारी समय पर मिल सके।
Tags
Trending

