नगर निगम के ‘नो फ्यूल डे’ का नहीं दिखा असर

वाराणसी , शनिवार। नगर निगम द्वारा प्रदूषण नियंत्रण और ईंधन बचत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाए गए ‘नो फ्यूल डे’ का असर कार्यालय परिसर में खास दिखाई नहीं दिया। अभियान के बावजूद अधिकांश पार्षद और कर्मचारी पेट्रोल से चलने वाली बाइक और स्कूटर से ही कार्यालय पहुंचे।नगर निगम प्रशासन ने कर्मचारियों और अधिकारियों से सार्वजनिक परिवहन, साइकिल या इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग की अपील की थी। हालांकि, अपील का व्यापक असर नजर नहीं आया और बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन परिसर में खड़े दिखाई दिए।

वहीं, नगर आयुक्त ने अभियान का समर्थन करते हुए इलेक्ट्रिक स्कूटी से कार्यालय पहुंचकर संदेश देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को छोटे-छोटे प्रयास करने होंगे और ईंधन की खपत कम करना समय की जरूरत है।‘नो फ्यूल डे’ के तहत नगर निगम ने लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में इस तरह के अभियानों को और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि आमजन भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हो सकें।


Post a Comment

Previous Post Next Post