युवा व्यापारी की मौत पर नटनियां दाई चांदमारी में शोक सभा व शांति मार्च, न्याय की मांग

नटनियां दाई चांदमारी क्षेत्र में एक युवा व्यापारी के असामयिक निधन से आक्रोशित स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों ने शोक सभा और शांति मार्च का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व नटनियां दाई चांदमारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश राजभर ने किया।इस दौरान व्यापारियों ने दिवंगत युवा व्यापारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शोक सभा में उपस्थित लोगों ने घटना को दुखद बताते हुए पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग उठाई।

व्यापार मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश राजभर ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से वार्ता की गई है। अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है तथा गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन भी किया गया है।उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल प्रशासन की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए है। यदि निर्धारित समय के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो व्यापारी समुदाय बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगा और प्रशासन के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराएगा।शांति मार्च में बड़ी संख्या में व्यापारी, स्थानीय नागरिक एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने शांतिपूर्ण ढंग से न्याय की मांग करते हुए प्रशासन से मामले का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करने की अपील की।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post