पश्चिम बंगाल के हल्दिया में बड़ा हादसा, रिफाइनरी में आग से 20 घायल

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार तड़के एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। ऑयल रिफाइनरी की नाफ्था पाइपलाइन में अचानक भीषण आग लगने से कम से कम 20 लोग झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

पुलिस के अनुसार, घायलों में छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता के अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। अन्य घायलों का स्थानीय स्तर पर उपचार चल रहा है।घटना के बाद हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (HPL) ने बयान जारी कर बताया कि आग प्लांट के पास उस क्षेत्र में लगी, जहां पहले नाफ्था चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। प्रारंभिक आशंका है कि अवैध रूप से नाफ्था निकालने की कोशिश के दौरान यह हादसा हुआ हो सकता है।

कंपनी ने कहा कि नाफ्था अत्यधिक ज्वलनशील हाइड्रोकार्बन है और पेट्रोलियम उत्पादों की अवैध हैंडलिंग को लेकर स्थानीय लोगों को समय-समय पर चेतावनी दी जाती रही है। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और एचपीएल ने जांच एजेंसियों को हरसंभव सहयोग देने की बात कही है। 





Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post