दिल्ली में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण आज से, घर-घर पहुंचेंगे BLO

राजधानी दिल्ली में मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के लिए मंगलवार से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) प्रत्येक मतदाता के घर पहुंचकर उनके विवरण का सत्यापन करेंगे और गणना फॉर्म उपलब्ध कराएंगे।

निर्वाचन विभाग के अनुसार, BLO भरे हुए फॉर्म भी एकत्र करेंगे। यदि किसी घर पर ताला मिलता है तो अधिकारी दोबारा वहां जाएंगे या आवश्यक सूचना छोड़ेंगे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से बाहर न रह जाए। शुरुआती चरण में मतदाताओं से किसी प्रकार के दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

इस अभियान में 13 हजार से अधिक BLO राजधानी के करीब 1.45 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचेंगे। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता और अन्य जानकारियों की जांच की जाएगी। साथ ही, मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट मतदाताओं के नामों को चिन्हित कर सूची को त्रुटिरहित बनाने का काम किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग का कहना है कि विशेष पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और पारदर्शी बनाना है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद संशोधित मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post