यूपी में 48 घंटे में मॉनसून की दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का रुख तेजी से बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के भीतर प्रदेश में मॉनसून के सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद पूर्वांचल समेत कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

इसी को देखते हुए राज्य के लगभग 40 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें राजधानी लखनऊ सहित कई प्रमुख जिले शामिल हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मॉनसून के प्रभावी होने के बाद अगले तीन से चार दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की तीव्रता अधिक रहने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य हिस्सों में भी रुक-रुककर बारिश और बदलते मौसम के हालात बने रहेंगे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post