यूपी में दो सगी बहनों की पढ़ाई होगी आसान, एक की ट्यूशन फीस माफ करेगी सरकार

उत्तर प्रदेश में बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए योगी सरकार जल्द ही बड़ा फैसला लागू कर सकती है। सरकार एक ऐसे प्रस्ताव को अंतिम रूप दे रही है, जिसके तहत एक ही शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली दो सगी बहनों में से एक की ट्यूशन फीस माफ की जाएगी। इस संबंध में जल्द ही शासनादेश जारी होने की संभावना है।

प्रस्तावित व्यवस्था के मुताबिक यदि किसी निजी स्कूल या कॉलेज में पढ़ रही दो सगी बहनों में से एक की फीस संस्थान स्वयं माफ नहीं करता है, तो दूसरी छात्रा की ट्यूशन फीस का भुगतान राज्य सरकार करेगी। इस योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी महिला कल्याण विभाग को दिए जाने की तैयारी है और इसके लिए बजट का भी प्रावधान किया जा रहा है।

दरअसल, इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2021 में की थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते लागू नहीं हो सकी। अब सरकार इसे जल्द अमल में लाने की तैयारी में जुटी है। माना जा रहा है कि इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलेगी और बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post