प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वसनीय पूर्व नौकरशाह तरुण कपूर को केंद्र सरकार में एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनके कार्यकाल को प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में एक वर्ष के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। उनका नया कार्यकाल 10 जून 2026 से प्रभावी होगा।
हिमाचल प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी तरुण कपूर नवंबर 2021 में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव पद से रिटायर हुए थे। इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले कपूर को प्रशासनिक दक्षता और ऊर्जा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार के लिए रणनीतिक ब्लूप्रिंट तैयार किया, जिसके कारण उनके सहयोगी उन्हें 'सोलर मैन' के नाम से भी पुकारते हैं।
Tags
Trending


