भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गाकुंड चौकी के समीप सोमवार को लगभग 70 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही भेलूपुर थाना पुलिस एवं दुर्गाकुंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।
पुलिस के अनुसार मृतक की आयु लगभग 70 वर्ष प्रतीत हो रही है। प्रथम दृष्टया मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Tags
Trending

