टोल वसूली के खिलाफ कांग्रेस का जनजागरण अभियान, जनता से मांगा समर्थन

वाराणसी-शक्तिनगर एवं मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर संचालित टोल प्लाजा के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अहरौरा नगर में जनजागरण अभियान चलाया। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच पर्चे वितरित कर टोल वसूली से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी और जनसमर्थन मांगा। जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बनस्थली महाविद्यालय के समीप स्थापित अस्थायी टोल प्लाजा तथा विंध्याचल क्षेत्र में संचालित टोल प्लाजा को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि टोल वसूली के कारण स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और प्रतिदिन आवागमन करने वाले यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है और टोल व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि संबंधित अधिकारियों द्वारा समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post