कोविड में शुरू हुई डॉक्टर-नर्स की प्रेम कहानी, दो साल बाद पहुंची थाने और कोर्ट

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू हुई एक डॉक्टर और नर्स की प्रेम कहानी अब कानूनी विवाद में बदल गई है। दोनों की मुलाकात कोविड ड्यूटी के दौरान हुई थी। साथ काम करते-करते दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। करीब दो साल पहले दोनों ने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज और बाद में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली।

बताया जा रहा है कि शादी के बावजूद दोनों अपने-अपने परिवारों के साथ अलग-अलग रह रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी शादी की जानकारी परिवारों से छिपाकर रखी। कुछ समय बाद युवती के परिजनों को इस विवाह की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने इसका विरोध किया।

Advertisement

आरोप है कि युवती के परिवार के दबाव के बाद डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। इसके बाद विवाद थाने से होते हुए कोर्ट तक पहुंच गया। दूसरी ओर डॉक्टर का कहना है कि दोनों ने अपनी इच्छा से शादी की थी और उनके पास विवाह से जुड़े सभी कानूनी दस्तावेज मौजूद हैं।

Advertisement

फिलहाल मामला अदालत में विचाराधीन है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अब इस प्रेम कहानी का फैसला अदालत की सुनवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post