आगरा में फ्रिज के फ्रीजर में दिखी शिवलिंग जैसी बर्फ की आकृति, 'बाबा बर्फानी' मानकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तर प्रदेश के आगरा के खेरिया मोड़ स्थित नगला भुजा इलाके में एक घर का फ्रिज इन दिनों लोगों की आस्था और चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यहां एक परिवार के फ्रिज के फ्रीजर में बर्फ से शिवलिंग जैसी आकृति बनने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। कई लोग इसे भगवान शिव का चमत्कार मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे बर्फ के प्राकृतिक रूप से बनने वाली आकृति बता रहे हैं। परिवार की महिला लता कुशवाहा के अनुसार, रविवार रात उनकी छोटी बहन बर्फ लेने के लिए फ्रिज खोलने गई तो फ्रीजर में शिवलिंग जैसी आकृति दिखाई दी। लता का कहना है कि वह लंबे समय से अमरनाथ यात्रा पर जाना चाहती थीं, लेकिन बच्चों के छोटे होने के कारण उनके पति ने यात्रा टाल दी थी। उनका मानना है कि भगवान शिव ने उन्हें घर पर ही दर्शन दिए। 

घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घर पर जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने फूल, बेलपत्र चढ़ाकर पूजा-अर्चना की, जलाभिषेक किया और 'हर-हर महादेव' के जयकारे लगाए। कई लोगों ने इस बर्फ की आकृति की तुलना अमरनाथ गुफा में बनने वाले प्राकृतिक हिम शिवलिंग से की। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

Advertisement

हालांकि इस घटना को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि फ्रीजर में तापमान, नमी और पानी के जमने की प्रक्रिया से इस तरह की आकृति स्वाभाविक रूप से बन सकती है। तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार यह बर्फ के प्राकृतिक जमाव की एक संरचना हो सकती है, जिसे वैज्ञानिक कारणों से समझाया जा सकता है। 

Advertisement

फिलहाल इस बर्फ की आकृति को लेकर किसी वैज्ञानिक संस्था या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए इसे चमत्कार या प्राकृतिक घटना मानना लोगों की व्यक्तिगत आस्था और समझ पर निर्भर है। आगरा में यह घटना फिलहाल लोगों के बीच चर्चा और आकर्षण का विषय बनी हुई है। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post