कानपुर में पॉलिटेक्निक छात्रा ने हॉस्टल में दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- 'मेरी पढ़ाई और शादी की चिंता मत करना'

कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र स्थित गीता नगर के शुभी गर्ल्स हॉस्टल में 19 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्रा ने अपने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना का पता तब चला जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। सूचना मिलने पर हॉस्टल प्रबंधन ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। 

मृतका मूल रूप से फतेहपुर जिले की रहने वाली थी और कानपुर में रहकर पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रही थी। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को उसकी डायरी मिली, जिसमें परिवार के नाम एक भावुक संदेश लिखा था। छात्रा ने लिखा, "मम्मी-पापा, मुझे माफ कर देना। अब मेरी पढ़ाई और शादी के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रही हूं।" उसने अपने नोट में किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया। 

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन और डायरी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। 

Advertisement

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post