उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पैसे के लेन-देन के विवाद ने मंगलवार देर रात खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से गुस्साए दूसरे पक्ष के लोगों ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी पक्ष के एक युवक को कार से कुचल दिया, जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई।
दोहरी हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
![]() |
| Advertisement |
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में पहले गोली चली और फिर बदले की कार्रवाई में कार चढ़ाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |



