चाकू मारकर युवक को गंभीर रूप से घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चौक पुलिस की कार्रवाई

चौक थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित विश्वकर्मा (26) पुत्र राधेश्याम विश्वकर्मा, निवासी बड़ी पियरी, थाना चौक के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई की शाम बड़ी पियरी क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच विवाद के दौरान आरोपी रोहित विश्वकर्मा और उसके साथी ऋषभ विश्वकर्मा ने कथित साजिश के तहत सूरज कुमार विश्वकर्मा को घर से गली में बुलाया। आरोप है कि रोहित ने गाली-गलौज करते हुए धारदार चाकू से सूरज पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

Advertisement

घायल सूरज कुमार को पहले कबीरचौरा स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर, बीएचयू रेफर किया गया। पीड़ित की पत्नी ममता विश्वकर्मा की तहरीर पर चौक थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

Advertisement

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना, सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी रोहित विश्वकर्मा को गुरुवार शाम बड़ी पियरी स्थित उसके घर के पास की गली से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post