दीपक कुमार बजाज दोबारा बने इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव, वाराणसी के उद्यमियों में खुशी

उत्तर भारत के प्रमुख औद्योगिक संगठन इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने वाराणसी के वरिष्ठ उद्यमी दीपक कुमार बजाज को एक बार फिर संगठन का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। उनकी पुनर्नियुक्ति से वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल के उद्योग एवं व्यापार जगत में उत्साह का माहौल है।आईआईए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में सक्रिय चैप्टर वाला उत्तर भारत का प्रमुख औद्योगिक संगठन है, जिसके 16,500 से अधिक सक्रिय सदस्य हैं। ऐसे प्रतिष्ठित संगठन में दीपक कुमार बजाज को दोबारा राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिलना वाराणसी के लिए गौरव की बात माना जा रहा है।

नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव दीपक कुमार बजाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के विकास और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आईआईए लगातार कार्य कर रहा है।

Advertisement

उन्होंने संगठन के अध्यक्ष दिनेश गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उनकी प्राथमिकता उद्यमियों की समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास करना तथा उद्योगों के सुचारु संचालन के लिए सक्रिय भूमिका निभाना होगी।

Advertisement

दीपक कुमार बजाज की पुनर्नियुक्ति पर आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.के. चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश भाटिया, सचिव अनुपम देवा, नीरज पारिख, चैप्टर चेयरमैन पंकज अग्रवाल सहित अनेक उद्यमियों और व्यापारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post