कूड़े के ढेर के बीच जीने को मजबूर लोग, खोजवा-शुकुलपुरा बांगर तिराहा पर नगर निगम की अनदेखी से नाराजगी

भेलूपुर क्षेत्र के खोजवा-शुकुलपुरा बांगर तिराहा के पास गंदगी और कूड़े का अंबार स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि लंबे समय से यहां नियमित सफाई नहीं हो रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को बदबू, गंदगी और संक्रमण के खतरे के बीच जीवन यापन करना पड़ रहा है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़े का ढेर लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन नगर निगम की ओर से इसकी सफाई के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा। उनका आरोप है कि न तो नगर निगम के अधिकारी इस क्षेत्र का निरीक्षण करने आते हैं और न ही स्थानीय पार्षद लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचते हैं।

Advertisement

क्षेत्रवासियों के अनुसार, कूड़े के ढेर के कारण दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों व अन्य कीटों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और आसपास रहने वाले परिवारों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बनी हुई है।स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द कूड़े का निस्तारण कराने, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र को स्वच्छ बनाने की मांग की है।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post