5 अगस्त से शुरू होगा 'संकल्प दिवस' अभियान, सामाजिक न्याय और एकजुटता पर रहेगा फोकस: सांसद सनातन पांडेय

सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद सनातन पांडेय ने आगामी 5 अगस्त से शुरू होने वाले 'संकल्प दिवस' कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य गरीबों, कमजोर वर्गों, दलितों, पिछड़ों और समाज के अन्य वर्गों के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करना तथा सामाजिक समरसता और न्याय आधारित व्यवस्था को मजबूत करना है।

प्रेस वार्ता के दौरान ब्राह्मण समाज को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से समाज को दिशा देने और शिक्षित करने का कार्य करता आया है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक पहुंचे और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ाया जाए, यही उनकी प्राथमिकता है।

Advertisement

आगामी विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर पूछे गए प्रश्न पर सनातन पांडेय ने कहा कि कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों के साथ गठबंधन की भावना के अनुरूप आगे बढ़ा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन की मर्यादा और आपसी समन्वय का पूरा सम्मान किया जाएगा।सांसद ने कहा कि 'संकल्प दिवस' अभियान के माध्यम से सामाजिक न्याय, समानता और सभी वर्गों की भागीदारी को लेकर व्यापक जनजागरण किया जाएगा।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post