भारत और पाकिस्तान ने द्विपक्षीय समझौते के तहत अपनी-अपनी जेलों में बंद कैदियों की अद्यतन सूची का आदान-प्रदान किया है। पाकिस्तान की ओर से साझा की गई सूची के अनुसार, उसकी जेलों में 250 भारतीय या भारतीय माने जाने वाले कैदी बंद हैं। इनमें 52 नागरिक कैदी और 198 मछुआरे शामिल हैं।
वहीं भारत ने पाकिस्तान से 188 भारतीय नागरिकों की शीघ्र रिहाई और स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। साथ ही उन 13 भारतीय नागरिक कैदियों को तत्काल कांसुलर एक्सेस उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है, जिन्हें अब तक यह सुविधा नहीं मिली है।दूसरी ओर, भारत ने पाकिस्तान को सौंपी गई सूची में बताया कि उसकी जेलों में 439 पाकिस्तानी या पाकिस्तानी माने जाने वाले कैदी बंद हैं। इनमें 386 नागरिक कैदी और 53 मछुआरे शामिल हैं।
![]() |
| Advertisement |
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच 2008 में हुए कांसुलर एक्सेस समझौते के तहत हर वर्ष 1 जनवरी और 1 जुलाई को जेलों में बंद नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य दोनों देशों में बंद कैदियों की पहचान, कांसुलर सहायता और मानवीय आधार पर उनकी रिहाई की प्रक्रिया को सुगम बनाना है।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |



