27 किलो चांदी की टप्पेबाजी का खुलासा न होने पर सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश, 72 घंटे का अल्टीमेटम

चौक थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा में 16 जुलाई को सर्राफा व्यापारी के कर्मचारी से हुई 27 किलो चांदी की टप्पेबाजी का 11 दिन बाद भी खुलासा और माल बरामद न होने पर व्यापारियों में आक्रोश बढ़ गया है। वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन ने आसभैरव स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आपात बैठक कर पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया।

बैठक में व्यापारियों ने कहा कि घटना में करीब 60 लाख रुपये की चांदी की टप्पेबाजी हुई है, लेकिन अब तक पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे स्थानीय सर्राफा कारोबारियों के साथ ही बाहर से वाराणसी आने वाले व्यापारियों में भी भय का माहौल है।

Advertisement

बैठक के बाद एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक प्रद्युम्न अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी चौक थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों को बताया कि पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं और कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं। उन्होंने जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।

Advertisement

इस पर व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि 72 घंटे के भीतर चांदी बरामद नहीं हुई और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सर्राफा व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post