वाराणसी। जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को गंगा का जलस्तर 61.52 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में प्रति घंटे 1 से 2 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही है, जिससे तटवर्ती क्षेत्रों और घाटों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
हालांकि, गंगा का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से करीब 9 मीटर नीचे है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन नदी के बढ़ते जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending



