10 हजार के लेनदेन के विवाद में बवाल: कार से तीन लोगों को कुचला, आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। पहाड़िया मंडी स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास ₹10 हजार के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे विशाल सिंह और गोलू चौधरी के बीच मारपीट हुई। इस दौरान विशाल सिंह के छोटे भाई विवेक सिंह की भी पिटाई कर दी गई।

आरोप है कि इसके बाद विशाल सिंह ने अपनी  कार को जानबूझकर तेज और लापरवाही से चलाते हुए विशाल पटेल को कई बार टक्कर मार दी। घटना में विशाल पटेल के साथ दिलीप सोनकर और अधिवक्ता हरिवंश मिश्रा भी घायल हो गए। सभी को पहले दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल विशाल पटेल को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज और घायल दिलीप सोनकर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने थाना स्थानीय में मुकदमा अपराध संख्या 171/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 109(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त शेवरले क्रूज़ कार (GJ 06 FQ 0808) को कब्जे में लेकर आरोपी चालक विशाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई और साक्ष्य संकलन जारी है।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post