वाराणसी: प्रदेशव्यापी साइबर अपराध विरोधी अभियान "Cy-Vazra" के तहत वाराणसी पुलिस ने एक बड़े फर्जी मैरिज ब्यूरो रैकेट का पर्दाफाश किया है। साइबर क्राइम सेल और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अर्दली बाजार स्थित विध्यवासिनी नगर कॉलोनी में संचालित एक फर्जी महिला कॉल सेंटर पर छापा मारकर 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक यह कॉल सेंटर लंबे समय से लोगों को शादी का झांसा देकर ठगी कर रहा था।
जांच में सामने आया कि आरोपी महिलाएं अखबारों और अन्य माध्यमों में फर्जी मैरिज ब्यूरो के विज्ञापन प्रकाशित कर खुद को Shubhmatrimonial का प्रतिनिधि बताती थीं। इसके बाद विवाह के इच्छुक युवक-युवतियों से संपर्क कर उन्हें बेहतर रिश्ते उपलब्ध कराने का भरोसा दिया जाता था। फिर लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन और रजिस्ट्रेशन के नाम पर उनसे हजारों रुपये जमा कराए जाते थे।
![]() |
| Advertisement |
पुलिस के अनुसार रकम मिलने के बाद न तो पीड़ितों की शादी कराई जाती थी और न ही उनके पैसे लौटाए जाते थे। जब पीड़ित शिकायत करते थे तो उनके मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिए जाते थे, जिससे वे दोबारा संपर्क भी नहीं कर पाते थे।
![]() |
| Advertisement |
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरोह अब तक 600 से 700 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। इस पूरे फर्जीवाड़े में करीब ₹10 लाख की ठगी किए जाने का अनुमान है। पुलिस गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के मास्टरमाइंड और अन्य सहयोगियों तक पहुंचा जा सके।
![]() |
| Advertisement |
वाराणसी पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।



