दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वाधान में आगामी 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक रामनाथ चौधरी शोध संस्थान, सुंदरपुर नरिया में सायं 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया गया है।
आशुतोष महाराज जी की शिष्या भास्कर भागवताचार्य साध्वी वैष्णवी भारती व्यास पीठ पर सुशोभित होंगी। यह कथा समस्त जन कल्याण हेतु आयोजित की गई है। 4 अक्टूबर को कथा स्थल से एक विशाल कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। इसी श्रृंखला में 1 अक्टूबर को सुबह 8 बजे भूमि पूजन समारोह का कार्य सुनिधित किया गया है। ये जानकारी आशुतोष महाराज की शिष्या मीना अग्रवाल ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी ।
Tags
Trending