नगर में लग रहे जाम एवं बिना हेलमेट वाहन चला रहे दो पहिया वाहन चालको सहित संदिग्धो की चेकिंग के मद्देनजर नगर भर मे जबदस्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। कबीर चौरा क्षेत्र में भी यह अभियान चला कर कबीर चौरा चौकी इंचार्ज भोला मिश्रा एवं अम्बिया मंडी चौकी इंचार्ज सुमन यादव द्वारा अपने हम राहियों के साथ चेक किया गया व लोगो को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक किया गया। वही कुछ लोगो के चालान भी कांटे गये।
इसी कड़ी मे पुलिस कमिश्नर के आदेश पर बनारस के लगभग सभी चौराहा पर दो पहिया वाहन पर हेलमेट और चार पहिया वाहनो पर सीट बेल्ट को लेकर अभियान चलाया गया।
वही चितईपुर चौकी इंचार्ज अजय कुमार यादव से बात करने पर उन्होंने बताया की हम लोग समय समय पर लोगों को जागरूक करने और उनकी जान की सुरक्षा के लिए इस तरह से चेकिंग करते रहते है जिससे लोगों में जागरूकता आती है और लोग हेलमेट लगा कर चलते नजर आते हैं।