श्री महा रुद्राभिषेक जन कल्याण सेवा समिति के संयोजन में विश्व कल्याण की कामना को लेकर कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मन्दिर मे महा रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय जप यज्ञ अनुष्ठान अनवरत जारी है।
रुद्राभिषेक जन कल्याण सेवा समिति के उपाध्यक्ष राजन तिवारी ने बताया कि विश्व कल्याणार्थ हेतु यह महा रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जप यज्ञ आयोजित किया गया जो की वैदिक ब्राह्मण द्वारा अनवरत किया जा रहा है।
वैदिक मंत्रों की गूंज से पूरा परिक्षेत्र गुंजाय मान है। समाज में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, वैभव एवं पर्यावरण शुद्धि की कामना की गई।