पटना : सिविल कोर्ट में हुआ भीषण हादसा, ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से अधिवक्ता की मौत

पटना सिविल कोर्ट में बुधवार करीब डेढ़ बजे ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट हो गया। इसमें एक वकील देवेंद्र प्रसाद की मौत हो गई है। 6 लोग झुलसे हैं। अचानक हुए इस हादसे के कारण अशोक राजपथ पर हड़कंप मच गया है। 

काफी देर तक हादसे वाली जगह पर भगदड़ की स्थिति बन गई। ट्रांसफॉर्मर सिविल कोर्ट के गेट पर लगा था।हादसे के बाद पुलिस और आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। मेडिकल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए PMCH भेजा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post