लखनऊ कांग्रेस पार्टी 10 अप्रैल के बाद उत्तर प्रदेश में जनसभाएं शुरू करेगी। सहारनपुर में प्रियंका गांधी और बुलंदशहर में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली का प्रस्ताव है।
राहुल प्रियंका मल्लिकार्जुन के अलावा सचिन पायलट अशोक गहलोत भंवर जितेंद्र सिंह दीपेंद्र हुड्डा समेत अन्य नेताओं के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए हैं। पहले दो चरणों की जनसभाओं में जाट गुर्जर व वंचित वर्ग के नेताओं को कमान सौंप जाएगी। हर लोकसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर 1800 से 2200 एजेंट नियुक्त किए जाने का लक्ष्य है। विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना को चुनावी रैलियां की अहम जिम्मेदारी सौंप गई है सपा के साथ संयुक्त रेलियों को लेकर आराधना प्रस्ताव तैयार करेंगी। सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में दोनों दलों के नेताओं की संयुक्त रैलियां होंगी।
Tags
Trending