मर्कज़ी यौमुन्नबी कमेटी बनारस की जानिब से हुआ रोजा इफ्तार

मर्कज़ी यौमुन्नबी कमेटी बनारस की जानिब से रविवार को बमुकाम-मरियम एजुकेशन होम (स्कूल) बेनियाबाग, में रोज़ा इफ़्तार का एहतेमाम किया गया। 

इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम बंधु उपस्थित हुए रोजा इफ्तार से पहले सभी ने एक साथ नमाज अदा की और और अमन चैन की दुआ की। इसके बाद सभी ने खजूर शरबत फल सहित विभिन्न व्यंजनों के साथ रोजा इफ्तार किया।

शकील अहमद ने कहा कि हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी धर्म के लोगों ने इस रोजा इफ्तार में भाग लिया है और गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल कायम की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post