मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी का बयान आया सामने

अफजाल अंसारी का बयान।अफजाल अंसारी ने कहा कि सरकार समझ रही मुख्तार अंसारी की कहानी का द ऐंड कर दिया। ये सही है कि मुख्तार अंसारी अब दुनिया मे नही रहे। उन्होंने कहा जो राज धर्म है उसकी हत्या हुई है। कोई इसे बहादुरी मान ले तो अलग बात है। 

डाक्टर,जेल, प्रशासन, LIU, STF ने वेल प्लान्ड मर्डर किया है। आगे कहा कि जांच के लिये उनका बिसरा प्रीजर्व हुआ है। उनकी बॉडी इस तरह दफन की गयी है। 20 साल बाद भी परीक्षण हो सकता है। जिन्होंने समझा कि मुख्तार की कहानी खत्म हो गयी है,वो गलतफहमी में है। ऐसा नही है अब तो कहानी शुरु हुई है।वो समझते है हमने मुख्तार को मिटा दिया,ऐसा कतई नही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post