रियलिटी शो बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी आरती सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मशहूर एक्टर गोविंदा की भांजी आरती शादी से पहले भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए काशी विश्वनाथ धाम पहुंची। इस दौरान उनके हाथ में शादी का कार्ड भी दिखाई दिया। जैसे ही यह फोटो सोशल मीडिया पर आई फैंस से उन्हें बधाईयां मिलनी शुरू हो गईं।

बताया जा रहा है कि वे अकेले ही काशी विश्वनाथ धाम पहुंची थीं। वे हाथ में शादी का कार्ड लिए बाबा के मंदिर को देख रही हैं। बेहद खूबसूरत लाल शूट में दिखीं और हाथों में चूड़ियां पहने हुए थीं। आरती सिंह और दीपक शर्मा की शादी की रस्में 23 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी।
बॉलीवुड के सुपर स्टार रह चुके गोविंदा की भांजी हैं आरती सिंह। वे करीब 15 साल से एक्टिंग की दुनिया में हैं। आरती सिंह ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत जी टीवी के शो मायका से की थी। 2007 में उन्होंने मायका सीरियल में सोनी की भूमिका निभाई।
इसके बाद उन्हें स्टार प्लस के शो गृहस्थी में रानो की भूमिका निभाते हुए देखा गया। इसके बाद वे थोड़ा है बस थोड़े की जरूर है, सीरियल में मुग्धा बनीं। आरती सिंह ने कई बड़े रोल किए और दर्शकों के दिल में जगह बनाती गईं।
2011 में उन्होंने एकता कपूर के शो परिचय-नई जिंदगी के सपनों का... में सीमा की भूमिका निभाई। बाद में उन्होंने कलर्स टीवी के उतरन में कजरी की भूमिका निभाई। 2014 में वह देवों के देव शो में दिखाई दीं। इसके बाद वे रियलिटी शो बॉक्स क्रिकेट लीग में भी शामिल रहीं।
फिर कॉमेडी शो किलर कराओके, अटका तो लटका, कॉमेडी क्लासेस और कॉमेडी नाइट्स बचाओ में दिखाई देने के बाद वे 2016 में ससुराल सिमर का में एक भूत की भूमिका निभाती दिखीं। बाद में उन्हें 2016 से 2017 तक एंड टीवी की वारिस में अंबा के रूप में मुख्य भूमिका करते देखा गया। 2019 में उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भाग लिया और चौथे रनर-अप के रूप में सामने आईं।
आरती सिंह की शादी दीपक चौहान के साथ होने जा रही है। दीपक और आरती 1 साल से एक डेटिंग कर रहे हैं। दीपक चौहान इवेंट मैनेजमेंट का कारोबार करते हैं। बिग बॉस फेम आरती सिंह से मुलाकात के बाद दोनों के बीच दूरियां कम हुईं और अब वे शादी करने जा रहे हैं।