जंगमबाड़ी मठ में एक भारत श्रेष्ठ भारत काशी मराठा समागम का भव्य आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जगतगुरु डॉक्टर चंद्रशेखर शिवाचार्य व उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र देवेंद्र फडणवीस ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उपस्थित वक्ताओ ने अपने अपने विचार होने वाले चुनाव पर रखे। जगतगुरु चंद्रशेखर शिवाचार्य ने आशीर्वाद देते हुए कहा की मोदी सरकार ने काशी को बहुत कुछ दिया है मराठा समाज उनको इस चुनाव में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कटिबद्ध है कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि आशीष सेलार मुंबई बी,जे,पी, अध्यक्ष ने भी विचार व्यक्त किए।
अतिथियों को अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भागवत कराड संजय उपाध्याय गणेश शास्त्री द्रविड़ लक्ष्मीकांत दीक्षित जगन्नाथ शास्त्री सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Tags
Trending