प्रियंका गांधी और डिंपल यादव के कार्यक्रम में तीसरी बार हुआ बदलाव, रोड शो से पहले काशी विश्वनाथ धाम में करेंगी दर्शन पूजन

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के लिए समर्थन जुटाने काशी आ रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सपा नेत्री डिंपल यादव के कार्यक्रम में तीसरी बार बदलाव हुआ है।

इनका रोड शो दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर से शुरू होकर रविदास मंदिर तक जाएगा। रोड शो से पहले वो काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगी।

मां कुष्मांडा का आशीर्वाद लेकर शुरू करेंगी रोड शो

इंडिया गठबंधन के लहुराबीर स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय में गुरुवार देर रात कांग्रेस, सपा और घटक दलों की बैठक में रूट परिवर्तन का निर्णय हुआ। नए कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार शाम दोनों नेत्री पहले बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेकेंगी। इसके बाद वह दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर में शक्ति की आराधना करेंगी। इसके बाद दुर्गाकुंड से रोड शो मानस मंदिर, संकट मोचन रोड, रविदास चौराहा होते हुए सिंह द्वार पहुंचेगा। महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दोनों नेत्री भगवानपुर के रास्ते सीरगोवर्धनपुर पहुंचेंगी।

पहली बार प्रियंका और डिंपल एक साथ करेंगी रोड-शो

यह पहली बार होगा जब प्रियंका और डिंपल लोकसभा चुनाव को लेकर एक साथ प्रचार करेंगी। कांग्रेस और सपा 2024 का चुनाव इंडिया ब्लॉक पार्टनर के रूप में गठबंधन में लड़ रहे हैं। राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहले से ही एक साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

पीएम के सभा को इंडिया गठबंधन का जवाब 

प्रियंका गांधी और डिंपल यादव की संयुक्त रोड शो को लेकर राजनैतिक जानकार बताते है, कि पीएम मोदी के द्वारा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम ने देश में एक बड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी ने महिलाओं का एक अलग सभा कर राजनैतिक दलों को आधी आबादी के बारे में सोचने पर मजबूर किया है। पीएम के इस सभा के जवाब में इंडिया गठबंधन भी अपनी महिला शक्ति को पीएम मोदी के गढ़ में उतार महिला वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post