हजरत सैय्यद सालार मसूद गाजी मियां की शादी अबकी भी नहीं हुई। बरात बिना दुल्हन के लौट गई।गाजी मियां की शादी देखने और जियारत के लिए हजारों का हुजूम उमड़ा था।
रविवार रात 10.30 बजे जैतपुरा स्थित हाजी सनाउल्लाह के घर से बरात निकली। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। कदीमी रास्तों से बरात बड़ी बाजार स्थित आस्ताने पर पहुंची। वहां लोग नारेबाजी कर रहे थे। आस्ताने में महिलाएं शादी के गीत गा रही थीं। गद्दीनशीन एजाजुद्दीन हाशमी ने बरातियों को शांत रहने के लिए कहा।
इसी बात पर बरातियों-घरातियों में कहासुनी हो गई। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई। गाजी मियां की शादी अगले वर्ष तक के लिए टाल दी गई। वही आस्ताने के पास मेला लगा था। खाद्य पदार्थों व खिलौनों की दुकानें सजी थीं।
Tags
Trending