प्रयागराज में वाराणसी के वकील विजय कुमार मिश्रा (40) का शव होटल के कमरे में मिला। विजय कुमार मिश्रा वाराणसी में गंगोत्री नगर कॉलोनी शिवपुर के रहने वाले थे। वे बार में अपने आईकार्ड का नवीनीकरण कराने के लिए प्रयागराज आए थे। वे सिविल लाइंस स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। शुक्रवार को उनकी पत्नी ने कई बार कॉल किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद वाराणसी पुलिस से संपर्क किया।
वाराणसी पुलिस ने प्रयागराज पुलिस से संपर्क साधा। उनके साथी वकील से बात कर पता चला कि वे सिविल लाइंस के होटल में ठहरे हुए थे। सिविल लाइंस पुलिस ने होटल में पहुंचकर जांच की। होटल कर्मियों से पूछताछ की तो पता चला कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। पुलिस ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में खिड़की से चेक किया गया तो अंदर वकील का शव फर्श पर पड़ा नजर आया। इंस्पेक्टर का कहना है कि उनकी गर्दन मुड़ी हुई थी। गिरने से भी ऐसा हो सकता है।